Muskan Sharma

July 7,2001 - Kurukshetra
Send Message

बोलने दे लोगों को

बोलने दे लोगों को
बोलने दे लोगों को ।
तू बस अपनी ज़िंदगी जी,
कर जो करना है तुझे,
ना सुन ऐसे लोगों की तू ,
जो तुझे गिराना चाहते हैं,
जो तुझे तुटता हुआ देखना चाहते हैं ,
जो तुझे ख़त्म करना चाहते हैं,
जो तेरा हौसला गिराना चाहते हैं,
जो तेरा आत्मविश्वास गिराना चाहते हैं,
जो खुद पर ही बोझ हैं,
मत देख उनकी तरफ़,
मत देख उनकी तरफ़।
बस तू आगे बढ़ता जा,
बस तू आगे बढ़ता जा।
बोलने दे लोगों को,
बोलने दे लोगों को।
581 Total read